Loading Now
×

पटना जिला सीनियर लीग में अनूप की घातक गेंदबाजी के आगे जफर इमाम की टीम 46 रन पर ढेर,जीएसी विजयी

पटना 25 दिसंबर: अनूप मिश्रा के धातक गेंदबाजी की जफर इमाम सीसी की टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। फतुहा ग्राउंड पर पटना जिला सीनियर डिवीजन लीग के इस मैच को जीएसी ने आठ विकेट से अपने नाम कर लिया।

टास जीतकर क्षेत्ररक्षण को चुनने वाली जीएसी के गेंदबाजों ने महज 14.2 ओवर में स्टार क्रिकेटरों से सुसज्जित जफर इमाम के सारे बल्लेबाजों को महज 46 रन पर पवेलियन भेज दिया। जीएसी के लिए अनूप मिश्रा ने 7.2 ओवर में 12 रन खर्च कर 8 विकेट चटकाए। जवाब में इस छोटे से लक्ष्य को जीएसी ने 6.3 ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया।

अनूप मिश्रा को मैन आफ द मैच अंतरराष्ट्रीय अंपायर और पीडीसीए के फाउंडर मेंबर ललित प्रसाद वर्मा ने प्रदान किया। वहीं इस मौके पर मौजूद बिहार क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव एवं पीडीसीए के लाइफ टाइम मेंबर रवि शंकर प्रसाद ने जफर इमाम के खिलाड़ियों के निराशजनक प्रदर्शन पर चिंता जताते हुए अपने संबोधन में सुधार के टिप्स दिए।

संक्षिप्त स्कोर:

जफर इमाम सीसी— 46/10 (14.2 ओवर), विनय कुमार 22, प्रकाश 12, अतिरिक्त 5, विकेट— अनूप मिश्रा 08/12, शशि आनंद 03/17।

जीएसी: 48/02 (6.3 ओवर),अंकित सोलंकी 25 (नाबाद), आशीष प्रकाश 10, रोशन कुमार निराला 10, मलय राज 01/30, अंशुमान गौतम 01/00 ।

कल का मैच: प्रभा एकादश बनाम पंचशील, फतेहपुर ग्राउंड, सुबह 9:30 बजे।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment