दुमका जिला क्रिकेट लीग में जूनियर चाम्प क्लब 6 विकेट से जीती
दुमका 31 दिसंबर: स्व: एम.पी सिंह मेमोरियल डिस्ट्रिक क्रिकेट लीग में आज का मुकाबला एनपीसीसी और जूनियर चाम्प क्लब के बीच खेला गया .जिसमे जूनियर चाम्प क्लब ने इस मुकाबले को 6 विकेट से जीत लिया .
पहले बल्लेबाजी करते हुए एनपीसीसी की टीम 32.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 163 रन बनाया .जिसमे अजय तिवारी 42 रन,आशुतोष 22 रन और सूरज 21 रन बनाए .गेंदबाजी में मोहित और अभिषेक को तीन-तीन विकेट झटके .
जूनियर चाम्प क्लब 27 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया .जिमसे मोहित ने 34 रन,विवेक 31 और अंकित ने 30 रन बनाए .गेंदबाजी में अमन ने दो और आनंद और गोविद ने एक एक विकेट झटके .मैन ऑफ़ द मैच मोहित सिंह को दिया गया .
Share News:



Post Comment