Loading Now
×

आरसीसी बना रामगढ़ जिला ए डिवीज़न क्रिकेट लीग चैम्पियन

रामगढ़ 04 जनवरी: रामगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा आयोजित 2021-22 सत्र के फाइनल मैच व प्राइस पारितोषिक कार्यक्रमआईजे मेहरा मेमोरियल ए डिवीजन डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट मैच रामगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा संचालित आज आई ऐ जी फुटबॉल ग्राउंड भदानी नगर में संपन्न हुआ

मैच 40 40 ओवर का खेला गया फाइनल मैच टीआरसीसी बनाम रॉयल क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया टीआरसीसी टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए 34.4 ओवर में 160 रन बनाकर आउट हो गई टीम की ओर से रंजीत 36 विकास 31 रन बनाए आरसीसी की तरफ से वहाब राजा 4 एवं रमेश ने तीन विकेट लिए;

जवाबी पारी खेलते हुए आरसीसी ने 22.4 ओवर में तीन विकेट पर 161 रन बनाए और मैच को 7 विकेट से जीत कर आई जे मेहरा मेमोरियल ए डिविजन डिस्ट्रिक्ट लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का चैंपियन बना आज के मैच में अंपायर रवि मुंडा एवं पोंटिंग थे

प्राइज पारितोषिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भदानी नगर थाना के थाना प्रभारी श्री सोनू कुमार क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य रामफल बेदिया क्षेत्र के मुखिया आनंद दुबे आरसीए के संरक्षक सह प्रायोजक श्री रमन मेहरा आरसीए अध्यक्ष श्री अशोक कुमार जैन, अरुण कुमार राय कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र साहू आरसीए के संयुक्त सचिव श्री वीरेंद्र प्रसाद पासवान सहसचिव श्री उपेंद्र प्रसाद सिंह सदस्य गिरधारी गोप पवन कुमार साव महेंद्र राणा कोच पंचित महतो आदि उपस्थित थे

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment