Loading Now
×

वैशाली जिला बी डिवीज़न लीग में भास्कर फाउंडेशन ने गोल्डन क्रिकेट क्लब को 79 रन से हराया ।

वैशाली 18 फरवरी: वैशाली जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में डॉ जेपी सिन्हा स्टेडियम भगवानपुर रत्ती में चल रहे रूबन कप वैशाली जिला क्रिकेट बी डिवीजन लीग का आज का मैच गोल्डन क्रिकेट क्लब और भास्कर फाउंडेशन के बीच खेला गया ।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भास्कर फाउंडेशन के शुरुआती झटके के बाद अभिषेक 35 रन ने अमन कुमार 23 रन के साथ मिलकर पारी को संभाला । दोनों बल्लेबाज को आउट होने के बाद सनी कुमार 35 रन और अंशु के 15 रन की बदौलत निर्धारित 30 ओवर में 185/7 लक्ष्य खड़ा किया । गोल्डन क्रिकेट क्लब की तरफ से सचिन 2 विकेट , सरोज 2 विकेट , पिकू 1 विकेट और सनी 1 विकेट लिए ।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोल्डन क्रिकेट क्लब के सलामी बल्लेबाज सोनू 65 रन और निचले क्रम के बल्लेबाज पिकु को छोड़ कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाए । पूरी टीम 22 ओवर में 106 रन बनाकर ऑल आउट हो गई । भास्कर फाउंडेशन की तरफ से दीपक 3 विकेट अमन 2 विकेट , साहिल 1 विकेट , सरोज 1 विकेट , आदर्श 1 विकेट , रोहित 1 विकेट लिए । भास्कर फाउंडेशन के दीपक को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया ।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment