Loading Now
×

कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन की बैठक संपन्न।

कोडरमा 25 फरवरी: जिला क्रिकेट एसोसिएशन की एक बैठक झुमरीतिलैया स्थित छाबड़ा लॉज में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता केडीसीए के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा व संचालन सचिव दिनेश सिंह ने किया। बैठक में रमेश प्रसाद यादव मेमोरियल सीनियर क्रिकेट लीग का लीग राउंड सफलतापूर्वक संपन्न होने पर हर्ष व्यक्त किया गया ।

साथ ही क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मैच की तैयारी की समीक्षा की गई। कहा गया कि उपरोक्त सभी मैच गुमो स्थित झूमर मैदान में कराए जाएंगे। यह रूपरेखा बनाई गई कि 27 फरवरी को प्रिंस क्लब और वाईडीसी इंदरवा ए के बीच पहला क्वार्टर फाइनल, 28 फरवरी को बीएसजी रेड और स्पॉटिंग यूनियन के बीच दूसरा क्वार्टर फाइनल, 1 मार्च को दी तिलायंस और वाइडीसी इंदरवा बी के बीच तीसरा क्वार्टर फाइनल और 2 मार्च को बजरंग स्पोटिंग और स्पोटिंग ब्लू के बीच चौथा क्वार्टर फाइनल मैच खेले जाएंगे।

साथ ही यह भी तय किया गया कि 3 और 4 मार्च को पहला व दूसरा सेमीफाइनल मैच कराया जाएगा। बैठक में अमरजीत सिंह छाबड़ा, दिनेश सिंह, अशोक दास गुप्ता, धर्मेंद्र कौशिक ,सुमन कुमार, सोनू खान, सुरेंद्र प्रसाद, तहसीन हुसैन, धीरज पांडे आदि शामिल थे।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment