सारण जिला क्रिकेट लीग के एकतरफ़ा मुकाबले में दहियावां क्रिकेट एकेडमी ए विजयी
छपरा 09 मार्च: राजेन्द्र स्टेडियम छपरा में आयोजित सारण कप सीनियर क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में आज 19 वे मैच लॉयन क्रिकेट एकेडमी बनाम दहियावां क्रिकेट एकेडमी ए के बीच हुआ।
जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लॉयन क्रिकेट एकेडमी ने 12 ओवर में मात्र 54 रनों पर सिमट गई जिसमें उदय सिंह 20 अर्जुन 8 रन बनाए गेंदबाजी करते हुए दहियावां क्रिकेट एकेडमी ए के तरफ से प्रशांत सिंह ने 5 आरिफ इकबाल 2 चन्दन यादव 2 विकेट चटकाए।
जवाब में खेलने उतरी दहियावां क्रिकेट एकेडमी ए 6 ओवर में बिना विकेट खोए लक्ष्य को हासिल कर लिया जिसमें पंकज तिवारी 44 और शाकिर इकबाल 6 रन बनाए यह मैच दहियावां क्रिकेट एकेडमी ए ने लॉयन क्रिकेट एकेडमी को 10 विकेट से हराया मैन ऑफ द मैच प्रशांत सिंह को दिया गया.
इस अवसर पर विभूति नारायण शर्मा संजय कुमार सिंह सुरेश प्रशाद सिंह सुनील कुमार सिंह केशर अनवर कुन्दन शर्मा भव्या शर्मा सारण कप के अध्यक्ष राजेश राय सचिव चन्दन शर्मा थे
Share News:



Post Comment