Loading Now
×

सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग में स्कूल ऑफ़ क्रिकेट ने मढ़ौरा सीसी को 8 विकेट से हराया

छपरा 10 मार्च: राजेन्द्र  स्टेडियम छपरा में आयोजित सारण कप सीनियर क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में आज 20 वे मैच स्कूल ऑफ़ क्रिकेट और मढ़ौरा क्रिकेट क्लब के बीच हुआ .

जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मढ़ौरा क्रिकेट क्लब 23.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 108 रन बनाए जिसमें हर्षित 37 रौशन 25 और पीयूष कुमार 10 रन बनाए गेंदबाजी करते हुए स्कूल ऑफ़ क्रिकेट के तरफ से अमित 4 अनूप 4 और समीर ने 2 विकेट चटकाए .

जबाब मे खेलने उतरी स्कूल ऑफ़ क्रिकेट 11.1 ओवर 2 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया जिसमें हिमांशु 84 अरुणेश कुमार 9 रन बनाए मढ़ौरा के तरफ से गेंदबाजी मे जावेद ने 2 विकेट चटकाए यह मैच स्कूल ऑफ़ क्रिकेट ने मढ़ौरा को 8 विकेट से हराया मैन ऑफ द मैच हिमांशु को दिया गया कल का मैच दहियावां क्रिकेट एकेडमी बी और  त्रिशूल क्रिकेट एकेडमी सोनपुर के बीच होगा

अवसर पर विभूति नारायण शर्मा संजय कुमार सिंह सुरेश प्रशाद सिंह सुनील कुमार सिंह केशर अनवर कुन्दन शर्मा भव्या शर्मा सारण कप के अध्यक्ष राजेश राय सचिव चन्दन शर्मा थे

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment