Loading Now
×

क्रिकेट प्रशाषन जगत में अजय नारायण शर्मा ने पूरे किये 50 वर्ष !

पटना: आज स्थानीय मनोज कमलिया स्टेडियम में बिहार दिवस के अवसर पर चल रहे मैच में आयोजकों ने बिहार क्रिकेट जगत में सबसे लंबे समय तक क्रिकेट प्रसाशन से जुड़े रहने वाले एकमात्र व्यक्तित्व श्री अजय नारायण शर्मा को गोल्डन जुबिली अवार्ड से सम्मानित किया गया !

 

इस अवसर पर श्री शर्मा ने बताया कि इस मैदान से उनकी कई यादें जुडी हैं और उनमें से सबसे कीमती वो लम्हा है जब उन्होंने अपना पहला पेशेवर क्रिकेट का मैच सन् 1964 ईस्वी में इसी मनोज कमलिया स्टेडियम के मैदान पर खेला था !

आगे बताते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने ने 1972 में क्रिकेट प्रशाषन में कदम रखा और बिहार क्रिकेट से सम्बंधित कई यादें साझा की !अंत में उन्होंने आयोजकों को उनके इस प्रयास के लिए धन्यवाद दिया और राजेश कुमार जो की पटना जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष को उनकी इस सोंच के लिए धन्यवाद दिया !!

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन बाँका के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तरीय विद्यालय वालिका कराटे का भव्य आयोजन

Next post

बिहार दिवस पर आयोजित पुलिस पब्लिक मैच में पब्लिक एकादश की रोमांचक जीत

Post Comment