Loading Now
×

झारखण्ड इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में गुमला ने सरायकेला खरसावां को 77 रन से हराया

कोडरमा : झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में खेले जा रहे इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट प्लेट ग्रुप का मैच आज झूमर मैदान गुमो, कोडरमा में सरायकेला खरसावां और गुमला के बीच हुआ।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुमला की टीम ने 41. 2 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 188 रन बनाए । गुमला की ओर से वसीम अकरम 45 रन और आयुष कुमार राज ने 27 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी करते हुए सरायकेला खरसावां की ओर से संजीव चतुर्वेदी ने 3 विकेट और अरविंद एडे ने 3 विकेट चटकाए।

बाद में बल्लेबाजी करने उतरी सरायकेला खरसावां की टीम 25.1 ओवर में 111 रन बनाकर ढेर हो गई । जिसमें सौम्यदीप ने 43 रन और अरविंद एडे ने 19 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी करते हुए गुमला की ओर से हर्ष सिंह ने तीन विकेट और कमल कुमार ने तीन विकेट और आयुष कुमार ने 2 विकेट चटकाए ।बेहतर खेल के आधार पर गुमला के आयुष राज को मैन ऑफ द मैच महिला नेत्री प्रीति सहाय के हाथों दिया गया।

इस अवसर पर मैच ऑब्जर्वर शशि भूषण चौबे, अंपायर हेमंत ठाकुर और मनोरंजन कांजीलाल तथा स्कोरर दीपक कुमार थे । मौके पर अमरजीत सिंह छाबड़ा, दिनेश सिंह, विवेकानंद चौधरी, मनोज सहाय पिंकू, अनिल सिंह, आलोक पांडे, सुमन कुमार, ओम प्रकाश ,धर्मेंद्र कौशिक ,सुरेंद्र कुमार ,धीरज पांडे, उज्जवल पांडे, साजन पांडे, रतन लाल पांडे, सोनू खान , विवेक पांडे समेत सैकड़ों खेल प्रेमी मौजूद थे।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment