लखनऊ के खालीक़ एम खान बने यूपीसीए महिला क्रिकेट सलाहकार समिति के अध्यक्ष
लखनऊ : उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ के सचिव खालीक़ एम खान को सत्र 2021-22 के लिए उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की महिला क्रिकेट सलाहकार समिति के अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है।
इसकी जानकारी उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ के सचिव प्रदीप कुमार द्वारा दी गई है. उन्होंने आगे कहा कि मुझे विश्वास है कि आपके संरक्षण में क्रिकेट खेल का विकास नई ऊंचाइयों को छुएगा।
Share News:
Post Comment