Loading Now
×

झारखण्ड अन्तर जिला अंडर-16 क्रिकेट में कोडरमा ने गोड्डा को 35 रन से हराकर दर्ज की दूसरी जीत

कोडरमा : झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन और कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में कोडरमा जिला अंतर्गत झूमर मैदान गुमो झुमरी तिलैया में खेले जा रहे इंटर डिस्टिक अंडर सिक्सटीन क्रिकेट टूर्नामेंट में आज कोडरमा और गोड्डा के बीच मैच खेला गया।

कोडरमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 28 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 138 रन बनाए । जिसमें प्रियांशु ने 35 रन , मोहित कुमार ने 40 रन और नारायण तथा पीयूष ने 18 – 18 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी करते हुए गोड्डा की ओर से रविंदर ने चार विकेट और विकास तथा मोहम्मद रजा ने दो-दो विकेट चटकाए । बाद में बल्लेबाजी करने उतरी गोड्डा की टीम 27. 4 ओवर में 103 रन पर ही ढेर हो गई । गोड्डा की ओर से दीपक ने 41 रन और आर्यन ने 26 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी करते हुए कोडरमा की ओर से प्रियांशु और अभय ने तीन-तीन विकेट पीयूष ने दो विकेट और यश गुप्ता ने 1 विकेट चटकाए ।

कोडरमा के प्रियांशु को मैन ऑफ द मैच दिया गया । समारोह में ही जेएससीए द्वारा प्रतिनियुक्त ऑब्जर्वर देवेश चंद्र और बीसीसीआई के स्कोरर राजू कुमार पांडे ने कहा कि कोडरमा की मेजबानी बहुत ही अच्छी रही। कोडरमा आना हमारे लिए बहुत ही गौरवान्वित करने वाला पल रहा । कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा खेल के क्षेत्र में , ठहरने के क्षेत्र में ,मैदान के क्षेत्र में, खाने-पीने के क्षेत्र में अव्वल व्यवस्था की गई, जो सराहनीय है ।

मौके पर उपरोक्त ऑब्जर्वर और स्कोरर के साथ-साथ अंपायर अजय पाठक और अमित हाजरा सहित केडीसीए के सचिव दिनेश सिंह, अनिल सिंह ,मनोज सहाय पिंकू, आलोक पांडे ,सुमन कुमार ,सुरेंद्र प्रसाद, सोनू खान ,ओम प्रकाश, रोहित कुमार ,धर्मेंद्र कौशिक, अमित जयसवाल ,धीरज पांडे, बिट्टू पांडे ,पिंटू शर्मा ,अशोक यादव ,साजन पांडे, मुकेश प्रभाकर ,तहसीन हुसैन ,रंजीत कुमार सहित सैकड़ों खेल प्रेमी मौजूद थे।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment