Loading Now
×

भारती जूनियर्स चैलेंजर ट्रॉफी 15 अगस्त से

मुजफ्फरपुर : भारती क्लब के तत्वाधान में आगामी 15 अगस्त से भारती जूनियर चैलेंजर्स ट्रॉफी का आयोजन होने जा रहा है जिसमे क्लब के बच्चो को 5 टीम बनाकर मैच आयोजित किया जाएगा।

इस टूर्नामेंट के सभी मैच 30-30 ओवरों के खेले जाएंगे।यह टूर्नामेंट व्हाइट यूनिफॉर्म में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज,बेस्ट फिल्डर,बेस्ट बैट्समैन,बेस्ट वॉलर आदि का पुरस्कार भी दिया जाएगा।इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाले सभी प्लेयर्स को सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। इसकी जानकारी क्लब द्वारा दी गई है।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment