Loading Now
×

अर्जुना क्रिकेट एकेडमी बाबू राम नारायण सिंह अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मे

पटना : बाबू राम नारायण सिंह अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट का आज तीसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला अर्जुना क्रिकेट एकेडमी बेतिया बनाम बीआईओसी पटना के बीच खेला गया। जिसमें अर्जुना क्रिकेट एकेडमी ने 5 विकेट से जीत हासिल कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की।

पहले बैटिंग करने उतरी बी आई ओ सी पटना की टीम ने कुल 20 ओवर में 99/8 रन बनाई। बी आई ओ सी के सचिन ने सबसे ज्यादा 17 रन बनाए वही बेतिया के संजीव शर्मा ने 2 विकेट चटकाए।

जवाब में उतरी अर्जुना क्रिकेट एकेडमी बेतिया की टीम ने 17.3 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर मैच को अपने नाम किया। बेतिया के आदित्य जायसवाल ने शानदार 34 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। और इस बेहतरीन पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

इस मैच के मुख्य अतिथि अरविंद सिंह ( अध्यक्ष बाबू राम नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम बड़का बगीचा ) ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और उनके उज्जवल भविष्य के लिए कामना की।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment