Loading Now
×

स्कूल क्रिकेट लीग के तीसरे संस्करण का आगाज नवंबर माह में

पटना, 26 सितंबर, 2022। बिहार के उदीयमान क्रिकेटरों के लिए अच्छी खबर है। स्कूल क्रिकेट लीग के आयोजनकर्ताओं ने इसके तीसरे संस्करण के आगाज की घोषणा कर दी है। जी हां स्कूल क्रिकेट लीग के तीसरे संस्करण का आगाज नवंबर माह में होगा।

टर्निग प्वायंट के द्वारा आयोजित होने वाली स्कूल क्रिकेट लीग फॉर अंडर-15 के आगाज की जानकारी देते हुए आयोजन अध्यक्ष सह टर्निंग प्वायंट के एमडी विजय शर्मा ने बताया कि इस लीग में 12 टीमें हिस्सा लेंगी। श्री शर्मा ने कहा कि 12 टीमों के गठन के लिए खिलाड़ियों का चयन ओपन ट्रायल से होगा। प्रत्येक टीम को देश के शीर्ष कॉलेज व विश्वविद्यालय खरीदेंगी।

उन्होंने कहा कि आईपीएल की तर्ज पर आयोजित इस लीग में खेलने वाली सभी टीमों को रंगीन ड्रेस फ्रेंचाइजी ऑनर उपलब्ध करायेंगे।

उन्होंने कहा कि मैचों का आयोजन लीग आधार पर किया जायेगा। मैच का फॉर्मेट 20-20 का होगा। टीमों के गठन के सेलेक्शन ट्रायल पटना में चार सेंटरों पर आयोजित किया जायेगा। सेलेक्शन ट्रायल के वेन्यू और तिथि की घोषणा अगले महीने कर दी जायेगी।

श्री शर्मा ने बताया कि प्रत्येक दिन मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया जायेगा। इसके अलावा विजेता व उपविजेता टीमों को चमचमाती ट्रॉफी के अलावा व्यक्तिगत पुरस्कारों की बारिश होगी। साथ ही इस बार कुछ विशेष पुरस्कार भी दिये जायेंगे। बेस्ट बॉलर, बेस्ट बैट्समैन और मैन ऑफ द लीग, बेस्ट विकेटकीपर, बेस्ट फील्डर और उदीयमान खिलाड़ी का पुरस्कार दिया जायेगा।

उन्होंने कहा कि दो संस्करणों का हमने सफल आयोजन कराया और उसका पुरस्कार वितरण अलग से समारोह आयोजित कर किया। इस समारोह में दिग्गज खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों व अन्य को सम्मानित किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस बार का पुरस्कार वितरण समारोह भी शानदार होगा।

उन्होंने कहा कि कोरोना की वजह से इसके आयोजन की तिथि पिछले साल से टलती आ रही है। उन्होंने कहा कि हमारा संस्थान जिस तरह से शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों के कैरियर को टर्न देकर बेहतर मुकाम तक पहुंचाता है उसी तरह से क्रिकेटरों को ऐसा प्लेटफॉर्म देने का प्रयास करते हैं जिससे उनके क्रिकेट कैरियर में टर्निंग आया। उन्होंने कहा कि हमारे इस आयोजन में जो कॉलेज व विश्वविद्यालय सहयोग करते हैं उनका लक्ष्य केवल क्षेत्र में बेहतर कार्य करना नहीं बल्कि अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए वे अन्य क्षेत्रों के विकास में भी अग्रणी भूमिका निभाते हैं।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment