Loading Now
×

सिवान जिले के क्रिकेट खिलाड़ियों व क्लब का जिला लीग के लिए रजिस्ट्रेशन 7 नवंबर से

सिवान : आज जिला क्रिकेट संघ सिवान की एक बैठक राजेंद्र स्टेडियम सिवान में संघ के अध्यक्ष अजय कुमार तिवारी के अध्यक्षता में हुई, जिसमें आगामी सत्र 2022 -23 के लिए क्रिकेट गतिविधियों के संचालन पर चर्चा की गई। सचिव नंदन कुमार सिंह ने बताया कि इस सत्र के लिए निबंधन का कार्य 7 नवंबर 2022 से 15 नवंबर 2022 तक होगा।

निबंधन के समय खिलाड़ियों तथा क्लबों को सभी प्रपत्र निर्धारित शुल्क के साथ जमा करने होंगे। निबंधन फॉर्म संघ के कार्यालय (राजपूत भवन, रामनगर, आंदर ढाला,सिवान)से सुबह 10 बजे से 2 बजे तक प्राप्त कर सकते हैं । निबंधन के लिए आवश्यक जानकारी हेतु संघ के सचिव नंदन कुमार सिंह (mob-7903384454)से संपर्क किया जा सकता है। निबंधन व प्रशासनिक अनुमति के बाद लीग की तिथि की घोषणा की जाएगी ।

बैठक में पूर्व सचिव शमशीर अहमद,वर्तमान अध्यक्ष अजय कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष सोहेल अहमद ,सचिव नंदन कुमार सिंह ,कोषाध्यक्ष फैयाज खान के साथ पूर्व खिलाड़ी नदीम असरार,शशिकांत,रितेश कुमार बबलू , तथा वर्तमान मनीष गिरी,सोनू गुप्ता ,आदि मौजूद रहे।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment