Loading Now
×

खेलोज 2022 : डीएवी बीएसईबी ने जीता वॉलीबॉल का खिताब

पटना। स्थानीय पाटलिपुत्र खेल परिसर में चल रहे इंटर स्कूल खेल महोत्सव डाबर वीटा खेलोज 2022 के वॉलीबॉल का खिताब डीएवी बीएसईबी ने जीता। फाइनल में डीएवी बीएसईबी ने ओपन माइंड्स अ बिरला स्कूल, दानापुर को हराया।

तीन स्वर्ण पदक के साथ डीएवी बीएसईबी मेडल टैली में टॉप पर चल रहा है। हालांकि संत माइकल हाईस्कूल के पदक डीएवी बीएसईबी से ज्यादा है पर वह दो स्वर्ण पदक के साथ दूसरे नंबर पर रहे है। दो स्वर्ण पदक के अलावा संत माइकल हाईस्कूल ने 3 रजत और 1 कांस्य पदक जीता है।

ओपन माइंड्स अ बिरला स्कूल, दानपुर ने कुल 3 (1 स्वर्ण, 1 रजत, 1 कांस्य) पदक जीते हैं। डॉन बास्को एकेडमी ने 1 स्वर्ण व 1 रजत पदक जीता।लोयोला हाईस्कूल, ज्ञान निकेतन और कार्मेल हाई स्कूल ने 1-1 स्वर्ण पदक जीता है।

डीपीएस पटना ने 2 रजत व 1 कांस्य पदक जीते हैं जबकि फाउंडेशन एकेडमी बिहटा ने दो रजत पदक जीते हैं।नाट्रेडमी एकेडमी ने 1 रजत और 3 कांस्य पदक अपने नाम किये हैं जबकि ट्रिनिटी ग्लोबल स्कूल ने 1 कांस्य पदक जीता है।

आज के मैच के दौरान बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के निदेशक सह सचिव पंकज कुमार राज (आईपीएस) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर डीएवी बीएसईबी के फिजिकल एजुकेशन टीचर हेड संजय सिंह विशेष अतिथि के रूप में मौजूद थे।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment