Loading Now
×

प्रदर्शनी क्रिकेट में बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी ने सी आई क्रिकेट एकेडमी को हराया

पटना : आज सी आई क्रिकेट अकैडमी,संपतचक के मैदान पर बसावन पार्क क्रिकेट अकैडमी और सी आई क्रिकेट अकैडमी के बीच 40-40 ओवरों का एकदिवसीय प्रदर्शनी किक्रेट मैच का खेला गया !बसावन पार्क क्रिकेट अकैडमी की टीम राजकिशोर की घातक गेंदबाजी 3/29(8), यश प्रताप के तेज 61(42) रन और आयुष सिंह की धैर्यपूर्वन 59(73) रन के बदौलत सी आई क्रिकेट अकैडमी को रोमांचक मुकाबले में 19 रनों से पराजित किया!

टॉस जीतकर बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 6 विकेट खोकर 286 रन बनाये जिसमे टीम के लिए यश प्रताप 61 रन और आयुष सिंह 59 रनो की अर्धशतकीय पारी खेली जबकि शशि रंजन नाबाद 31 रन और आयुष पटेल 27 रनो का योगदान किया। गेंदबाजी में आयुष रंजन और रवि रंजन को दो-दो विकेट मिला।

जबाब उतरी सी आई क्रिकेट अकैडमी के दीपक पांडे ने शानदार शतक 100(74)रन,आदर्श के 30 रन और सत्यम के 28 रनो के मदद से निर्धारित 40 ओवर में 8 विकेट पर 249 रन बनाये। बसावन पार्क क्रिकेट अकादमी के राजकिशोर को शानदार गेंदबाजी (3 विकेट) के लिये मैन ऑफ मैच घोषित किया गया !

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment