Loading Now
×

डॉ आर. पी सिंह अंडर-14 क्रिकेट में किंग रॉयल पटना ने स्टार एल्वेन को 41 रनों से हराया।

Khelbihar.com

पटना।। मोइनुल हक़ स्टेडियम के बाहरी परिसर में आयोजित डॉ आर. पी सिंह अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को खेले गए मैच में किंग रॉयल पटना ने स्टार एल्वेन को 41 रनों से पराजित किया।।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए किंग रॉयल पटना की टीम ने निर्धारित 22 ओवर में 8 विकेट खो कर 161 रन बनाए जिसमे वैभव 40,आशुतोष ओझा 30 तथा ब्रेजेश ने 19 रन का योगदान किया एक्स्ट्रा में 45 रन बने।।गेंदबाजी करते हुए लावाण्या 3 ,दीप प्रकाश 2 तथा किशन 1 विकेट निकाले।।

162 रनों के लक्ष्य को पीछा करते हुए स्टार एल्वेन की टीम प्रतुष विधु 37 तथा आदित्या प्रकाश 24 रनों के मदद से सिर्फ 22 ओवर में 7 विकेट पर 120 रन ही बना सके।गेंदबाजी में दर्शन और आशुतोष ओझा को 2-2 तथा आदर्श ,सोनू निगम और ब्रेजेश को 1-1 विकेट मिला।।

हरफनमौला खेल के लिए आशुतोष ओझा को डॉ दीपेंद्र कुमार सिंह ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment