Loading Now
×

रणजी ट्रॉफी : अरुणाचल के खिलाफ बिहार की बेहतरीन प्रदर्शन

पटना : बीसीसीआई द्वारा आयोजित रणजी ट्रॉफी के प्लेट ग्रुप में स्थानीय ऊर्जा स्टेडियम में मंगलवार से शुरू अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ खेले गए मुकाबले में बिहार ने अच्छी शुरुआत की है। पहले ही दिन बिहार ने अरुणाचल प्रदेश को 212 रन पर ऑल आउट कर दिया है और अपनी पहली पारी में बिना किसी नुकसान के 50 रन बना लिये।

टॉस अरुणाचलप्रदेश ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। अरुणाचल की पारी 74.3 ओवर में 212 रनों पर सिमट गई।बिहार की ओर से कप्तान आशुतोष अमन ने 36 रन देकर चार, सचिन कुमार सिंह ने 29 रन देकर 3, मलय राज ने 48 रन देकर 2 और हर्ष विक्रम सिंह ने 45 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

बिहार ने पहले दिन खेल समाप्त होने तक पहली पारी में बिना किसी नुकसान के 50 रन बना लिये हैं। बलजीत सिंह बिहारी 30 और अधिराज जोहरी 20 रन बना कर विकेट पर हैं।

संक्षिप्त स्कोर

अरुणाचल प्रदेश : 74.3 ओवर में 212 रन पर ऑल आउट डोरिया 10, कुमार न्योमपू 23, रोहन शर्मा 16, राहुल दलाल 15, कमसा यांगफो 36, अखिलेश साहनी 66, चेतन आनंद 17, अतिरिक्त 10, विकेट- आशुतोष अमन 4/36, सचिन कुमार सिंह 3/29, मलय राज 2/48, हर्ष विक्रम सिंह 1/45,

बिहार पहली पारी : 13 ओवर में बिना किसी नुकसान के 50 रन, बलजीत सिंह बिहारी नाबाद 30 रन, अधिराज जोहरी नाबाद 20 रन

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment