Loading Now
×

बेगूसराय जिला क्रिकेट लीग में तेघरा क्रिकेट क्लब ने बलिया क्रिकेट क्लब को 6 विकेट से हराया

बेगूसराय : जिला के ग्रीन पार्क क्रिकेट मैदान पर bdca अंडर 19 लीग का उनतीश वा मुक़ाबला बालिया क्रिकेट क्लब और तेघरा क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया बलिया क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले बेल्लेबाजी करने का फैसला लिया।

बलिया क्रिकेट क्लब की तरफ से आशीष ने 45 रन बनाए जिसकी मदद से बलिया क्रिकेट क्लब की टीम 35 ओवर 171 रन बनाने मै सफल रही तेघरा कृकेट क्लब की ओर से अमृतांशु ने 3 और अंकित ने 2 विकेट अपने नाम किये।

जबाब मै लक्ष्य का पीछा करने उतरी तेघरा क्रिकेट क्लब की टीम ने लालू 61 रन और अंकित के 47 रन की बदौलत 27 ओवर मै 172 रन बना कर 6 विकेट से मैच जीत लिया बलिया क्रिकेट क्लब की ओर से रौशन ने 2 विकेट लिए।

मैन ऑफ़ द मैच अमृताशु को बेगूसराय जिला संघ के अध्यक्ष श्री राजनयन जी द्वारा प्रदान किया गया मौके पर राजीव कुमार उर्फ़ कक्कू सरवन अर्क रणवीर कन्हैया वीरेश जी आदि उपस्थित रहे अंपायर – राज मालिक और ऋषि स्कोरर – रामकुमार।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment