Loading Now
×

अनूप व अजीत सिन्हा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में एसकेपी क्रिकेट अकादमी विजयी

पटना : वाई.सी.सी. क्रिकेट अकादमी के तत्वाधान में द्वित्य अनूप व अजीत सिन्हा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का मुक़ाबला आज एसकेपी क्रिकेट अकादमी बनाम हैप्पी हाई स्कूल के बीच राजेंद्र नगर स्तिथ वाई.सी.सी. क्रिकेट अकादमी में खेला गया ।

टॉस जीतकर हैप्पी हाई स्कूल ने पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया । पहले बल्लेबाज़ी करते हुए हैप्पी हाई स्कूल की टीम 113 रन पर सिमट गई । लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसकेपी की टीम ने अपने 6 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया । और इसी तरह यह मैच एसकेपी क्रिकेट अकादमी ने यह मैच 4 विकेट से जीत लिया ।

संक्षिप्त स्कोर :

हैप्पी हाई स्कूल : 113/10 (22.4ओवर) बालाजी : 30 , मयंक अग्रवाल : 21, प्रकाश : 08। तिलक रंजन : 3/07, ओम प्रकाश : 3/33, हृदयंशु :2/29

एसकेपी क्रिकेट अकादमी: 114/6(24.4ओवर)राजवीर सिंह : 21, अभय मेहता :10।अमन भास्कर : 2/28, दीपक : 1/15, शिवम् :1/22

इस मैच का प्लेयर ऑफ़ द मैच एसकेपी क्रिकेट अकैडमी के तिलक रंजन को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए दिया गया।

कल का सेमी फाइनल मुक़ाबला बसावन पार्क क्रिकेट अकैडमी बनाम एसकेपी क्रिकेट अकादमी के बीच खेला जाएगा।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment