Loading Now
×

बेगूसराय U-19 जिला क्रिकेट लीग में छौराही सीसी ने तेघरा सीसी को 33 रनों से हराया,कृष्ण कुमार बने मैन ऑफ़ द मैच

बेगूसराय:  जिला के ग्रीन पार्क क्रिकेट मैदान पर bdca अंडर 19 लीग का पेंतीस वा मुक़ाबला छौराही क्रिकेट क्लब और तेघरा क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया छौराही क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले बेल्लेबाजी करने का फैसला लिया।

छौराही क्रिकेट क्लब की तरफ से कृष्ण कुमार ने 59 रन और आशिकेश ने 30 बनाए जिसकी मदद से छौराही क्रिकेट क्लब की टीम 35 ओवर 182 रन बनाने मै सफल रही तेघरा क्रिकेट क्लब की ओर से हर्ष ने -2 विकेट अपने नाम किये

जबाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी तेघरा क्रिकेट क्लब की टीम ने अमित कुमार बादल 31 रन की बदौलत 31.5 ओवर मै 149 रन बना कर सिमट गयी छौराही क्रिकेट क्लब की ओर से मनीष और आयुष ने 2-2 विकेट लिये

मैन ऑफ़ द मैच कृष्ण कुमार को बेगूसराय जिला संघ के खिलाडी प्रतिनिधि श्री रणवीर कुमार जी द्वारा प्रदान किया गया मौके पर राजीव कुमार उर्फ़ कक्कू सरवन अर्क कन्हैया वीरेश जी आदि उपस्थित रहे। अंपायर – राज मालिक और ऋषि
स्कोरर – रामकुमार।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment