Loading Now
×

पश्चिम चंपारण जिला क्रिकेट लीग में डायनामिक सीसी विजयी

पश्चिम चंपारण : जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित ए डिवीजन क्रिकेट लीग में आज ग्रुप बी के मैच में डायनामिक क्रिकेट क्लब और स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब मे मुकाबला हुआ।

आज टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी डायनामिक की टीम आदित्य सिंह और फजल शाह के अर्धशतक के बदौलत 35 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 233 रनों का स्कोर खड़ा किया आदित्य ने 60 रन और फजल ने 52 रनों का योगदान दिया स्पोर्ट्स क्लब की ओर से राजेश ने 46 रन देकर 2 विकेट लिए राजन और तारीख ने एक-एक विकेट लिया।

जवाब में खेलने उतरी स्पोर्ट्स क्लब की टीम ने सधी शुरुआत की लेकिन ओपनिंग साझेदारी के बाद कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं सके और छोटे-छोटे अंतराल पर आउट होते रहे श्रीकांत ने 17 आशीष ने 26 रनों का योगदान दिया तारीख ने 25 रन बनाए जो कि लक्ष्य को पाने के लिए नाकाफी थे और पूरी टीम 157 रन ही बना सकी।

दाना में क्रिकेट क्लब की ओर से अरविंद ने अरविंद ने 33 रन देकर तीन विकेट लिया आदित्य सिंह को शानदार बल्लेबाजी के लिए मैंन ऑफ द मैच जिले के वरीय खिलाड़ी श्री गौतम पोद्दार के द्वारा दिया गया इस अवसर पर उपाध्यक्ष विश्वजीत कुमार सचिव राज कुमार कोषाध्यक्ष मनोज कुमार उपस्थित थे

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment