Loading Now
×

वीर कुंवर सिंह एकेडमिक क्रिकेट सीरीज में वीकेएस स्पोर्ट्स एकेडमी जीत के साथ सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

पटना : कृष्णा क्रिकेट स्टेडियम खेमनीचक में आज से शुरू हुई वीर कुंवर सिंह एकेडमिक क्रिकेट सीरीज जो तीन मैचों की है जिसके पहले मुकाबले में ही वीर कुंवर सिंह क्रिकेट एकेडमी पटना ने इनफिनिट क्रिकेट एकेडमी रांची पर 1-0 की बढ़त बनाते हुई 8 विकेट से हरा दिया।

पहले मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इनफिनिट क्रिकेट एकेडमी की टीम 32.5 ओर में 169 रन बनाकर ढेर हो गई। जिमसे साहिल राज 57 रन ,अंकित कुमार 32 रन बनाया। गेंदबाजी में वीकेएस स्पोर्ट्स एकेडमी के दीपक कुमार को तीन,नेहाल खान और राज शेखर को दो दो विकेट मिला।

जबाब में उतरी वीकेएस स्पोर्ट्स एकेडमी की टीम के गौतम राय के नाबाद 46 रन और आशीष के नाबाद 42 रन तथा ऋतिक के 37 रनो के योगदान से टीम 24.2 ओवर में 2 विकेट खोकर 173 रन बनाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। गेंदबाजी में इनफिनिट क्रिकेट एकेडमी के आशिफ हुसैन को दो विकेट मिला।

Post Comment