Loading Now
×

अररिया जिला क्रिकेट लीग के रोमांचक मुकाबले में एमबिशन क्रिकेट क्लब 1 रन से जीता।

अररिया :  जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित 32वां भागीरथी गंगा ट्रॉफी लीग चैंपियनशिप का 9वां सुपर लीग मैच एमबिशन क्रिकेट क्लब और फॉर्बेसगंज क्रिकेट एकेडमी के बीच नेताजी सुभाष स्टेडियम में खेला गया। निर्धारित 25-25 ओवरों के इस मैच में टॉस एमबिशन क्रिकेट क्लब ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

एमबिशन क्रिकेट क्लब के बल्लेबाजों ने बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में सभी विकेट खो कर 124 रन का स्कोर खड़ा किया। एमबिशन क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज अरविंद ने 22 रन की पारी खेली अभिजित ने 20 रन का योगदान अपनी टीम को दिया। एफ सी ए के गेंदबाज आर्यन ने 4 विकेट और नवनीत, उत्तम और सम्राट् ने 2-2 विकेट चटकाए।

दूसरी पारी खेलने उतरी एफ सी ए के बल्लेबाजों ने काफी संघर्ष किया लेकिन अपनी टीम को जीत नही दिला सके और 24 ओवर में 6 विकेट पर 123 रन बना कर मैच हार गयी ।एफ सी ए के बल्लेबाज यश्वर्धन ने बल्लेबाजी करते हुए 35 रन का योगदान अपनी टीम को दिया और असफाक ने 31 रन और आदित्य ने 20 रन बनाए। एमबिशन क्रिकेट क्लब के गेंदबाज नूरुलाह ने गेंदबाज़ी करते हुए 3 विकेट लिए।

मैच के अंपायर जितेंद्र कुमार और अश्विनी कुमार थे स्कोरिंग फैज़ल ने किया इस अवसर पर बिहार क्रिकेट संघ के कॉउंसलर ओम प्रकाश जयसवाल,जिला संघ के चाँद आज़मी अमीत सेनगुप्ता सत्येंन शरण रवि शंकर दास मृत्युंजय झा तनवीर आलम और ग्राउंड्स मैन राजेश कुमार आदि मौजूद थे।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment