Loading Now
×

वैशाली जिला सीनियर डिवीजन लीग में सूरजदेव फाउंडेशन 52 रनों से जीता

वैशाली : जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में दो स्थलों पर चल रहे हैं राजीव प्रताप स्मृति वैशाली जिला सीनियर डिवीजन लीग मैं डॉक्टर जेपी सिन्हा स्टेडियम में खेले गए मैच में सूरजदेव फाउंडेशन ने भास्कर फाउंडेशन को 52 रन से हराया जबकि एनएन कॉलेज सिंघाड़ा ग्राउंड में डीएनएस क्लब और अमरपाली क्रिकेट क्लब के बीच मैच बारिश के कारण स्थगित कर दिया गया ।

डॉक्टर जेपी सिंह स्टेडियम में खेले गए मैच में सूर्या फाउंडेशन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया । सूर्य फाउंडेशन के सलामी बल्लेबाज अंकित 38 रन और यस 14 रन ने सधी हुई शुरुआत की। इन दोनों बल्लेबाज को आउट होने के बाद उत्सव 40 रन को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए पूरी टीम 23.4 ओवर में 144 रन बनाकर ऑल आउट हो गई । भास्कर फाउंडेशन के तरफ से आदर्श 4 विकेट , हर्षवर्धन 3 विकेट साहिल 2 विकेट जबकि अमन को 1 विकेट मिला।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भास्कर फाउंडेशन का शुरुआत अच्छी नहीं रही सलामी बल्लेबाज दिव्यांशु 6 रन बनाकर आउट हो गए । उसके आदर्श 24 रन अमन 11 रन इशांत 14 रन और सनोज पटेल 15 रन बनाए पूरी टीम निर्धारित 25 ओवर में सात विकेट पर 92 रन ही बना पाए । सूर्या फाउंडेशन के तरफ से नीरज 3 विकेट, उत्सव 1 विकेट जबकि पंकज को 1 विकेट मिला सूरजदेव फाउंडेशन के उत्सव को मैन ऑफ द मैच नवाजा गया ।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment