Loading Now
×

केरल को हराकर बिहार बॉल बैडमिंटन बालिका टीम जूनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में

पटना : मूर्तिजापुर ( महाराष्ट्र ) में खेली जा रही 67वीं जूनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के बालिका वर्ग के क्वार्टर फाइनल में बिहार ने केरल को 26-35,35-32,35-21 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

इस बात की जानकारी देते हुए बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि बालिका वर्ग के क्वार्टर फाइनल मैच में बिहार की ओर से कप्तान वंदना, कशिश,मुस्कान,काजल,गीता ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। जबकि बालक वर्ग के क्वार्टर फाइनल मैच में बिहार को तमिलनाडु से 35-25,35-27 से पराजय का सामना करना पड़ा। बालिका वर्ग के सेमीफाइनल में बिहार का मुकाबला कर्नाटक से होगा।

Post Comment