प्रमंडलीय शारीरिक शिक्षा उपनिदेशक ने स्पोटर्स कॉम्प्लेक्स का किया औचक निरीक्षण।
पटना : प्रमंडलीय शारीरिक शिक्षाउपनिदेशक राजेंद्र कुमार व जिला खेल पदाधिकारी पटना ओमप्रकाश ने शुक्रवार की रात पाटलीपुत्रा स्पोटर्स कॉम्प्लेक्स का औचक निरीक्षण किया. इस कड़ी में उन्होंने कॉम्प्लेक्स में स्थित हॉस्टल के भोजनालय पहुंचे. जहां उन्होंने खाना की गुणवता की जांच स्वयं खाकर की. साथ ही हॉस्टल में ठहरे विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभाग करने पहुंचे खिलाड़ियों से भी बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना व उसका निवारण जल्द किए जाने का आश्वासन दिया।
Share News:



Post Comment