Loading Now
×

बिहार राज्य जूनियर एवम सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में समृद्धि शर्मा ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया

गया : जी.डी गोयनका पब्लिक स्कूल गया के विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास व आवश्यक शारीरिक-कुशलताओं में उत्कृष्ठ दक्षता तथा खेल-भावना को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने हेतु अग्रसर हो रहे हैं । इसी सानिध्य में प्राप्त जानकारी के अनुसार ‘ जी.डी गोयनका पब्लिक स्कूल गया की छात्रा समृद्धि शर्मा ने बिहार राज्य जूनियर एवम सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अंडर 18 शूट पुट इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।

इसी संदर्भ में स्कूल की प्राचार्या श्रीमती कीर्ति श्रीवास्तव ने हर्षपूर्वक बधाई दी तथा समृद्धि शर्मा को शुभाशीष प्रदान करतें हुए कहा कि हम विद्यर्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु कृत संकल्पित हैं तथा हम विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को प्राथमिक स्तर से ही उत्तम प्रशिक्षण व मार्गदर्शन उपलब्ध कराते हैं।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment