Loading Now
×

झारखण्ड : अगर क्रिकेट स्कोरर बनना चाहते है तो जल्द करें संपर्क

दुमका : झारखंड राज्य क्रिकेट संघ, रांची द्वारा स्कोरर के लिए राज्य स्तरीय सेमिनार शाह कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस हेतु जिले में मौजूद अथवा इच्छुक क्रिकेट प्रेमी जो स्कोरिंग की दक्षता रखते हैं, का नाम प्रस्तावित करने हेतु जिला क्रिकेट संघ दुमका को निर्देशित किया गया है।

इसकी जानकारी देते हुए जिला क्रिकेट संघ दुमका के सचिव के द्वारा यह बताया गया कि जिले में वैसे खिलाड़ी, पूर्व खिलाड़ी अथवा स्कोरिंग की अर्हता रखने वाले लोग जो क्रिकेट स्कोरिंग के क्षेत्र में अपनी पहचान या करियर बनाना चाहते हैं या स्कोरिंग करना चाहते हैं, वे जिला क्रिकेट संघ से दुमका से संपर्क स्थापित कर सकते हैं। उन्हें रांची के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में कुशल एवं अनुभवी प्रशिक्षकों के द्वारा स्कोरिंग की बारीकियों की जानकारी दी जाएगी तथा उचित ट्रेनिंग दी जाएगी।

नाम भेजने की अंतिम तिथि 15 जुलाई निर्धारित की गई है अतः वैसे खिलाड़ी या व्यक्ति जो स्कोरिंग के क्षेत्र में आगे आना चाहते हैं जिला क्रिकेट संघ, दुमका से यथाशीघ्र संपर्क कर सकते हैं। सम्यक विचारोपरांत उनका नाम प्रस्तावित किया जायेगा।

संपर्क न.:

8936044141 सचिव
8340712984 संयुक्त सचिव
9931345375 उपाध्यक्ष
ज़िला क्रिकेट संघ, दुमका

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment