Loading Now
×

स्कूली क्रिकेट लीग 27 अक्टूबर से, स्कूलों का रजिस्ट्रेशन 25 तक

लातेहार । लातेहार जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित स्कूली क्रिकेट लीग 2023_24 का उद्घाटन 27 अक्टूबर 2023 को होगा । इसके लिए स्कूल का निबंधन 16 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2023 तक होगा । जिला भर के सरकारी , गैर सरकारी स्कूल तथा शिक्षण संस्थान के संचालक इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए निर्धारित समय पर अपने संस्थान का निबंधन करवा सकते हैं ।

उक्त आशय की जानकारी संघ के सचिव अमलेश कुमार सिंह ने देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में जिला भर के 16 वर्ष से कम उम्र के खिलाड़ी भाग ले सकते है । विशेष जानकारी के लिए रौनक दुबे मो न 9472729789 पर संपर्क कर सकते हैं ।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment