Loading Now
×

28वीं सब जूनियर नेशनल टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए बिहार बालक टीम की घोषणा।

पटना : टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव जावेद अनवर ने बतया की 3 से 6 नवंबर 2023 तक महाराष्ट्र के दोंडाईचा में आयोजित 28वीं सब जूनियर नेशनल टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बिहार बालक टीम की घोषणा कर दी है ।

ज्ञात हो कि इस प्रतियोगिता में समूचे भारतवर्ष से सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की पुरुष एवं महिला टीमें भाग लेंगी।
टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव जावेद अनवर ने बताया कि मोतिहारी के हैप्पी कुमार को कप्तान एवं पटना के केशव आदित्य को उप कप्तान बनाया गया है ।

टीम इस प्रकार है

हैप्पी कुमार (कप्तान), केशव आदित्य (उप कप्तान), अश्मित राज, आदित्य कुमार, आदर्श राज, किशन कुमार, रितिक रोशन, आयुष कुमार, मोहम्मद सुफियान, अनिकेत कुमार सिंह, हर्षवर्धन, दीपक कुमार शर्मा, आयुष कुमार राज, प्रिंस कुमार, कुमार दीपक सिंह कश्यप को टीम का कोच नियुक्त किया गया है जबकि श्री चंद्रकांत झा टीम मैनेजर होंगे।

टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव जावेद अनवर ने बताया कि टीम 31 अक्टूबर को महाराष्ट्र के लिए प्रस्थान करेगी।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment