Loading Now
×

कासा पिकोला स्कूली क्रिकेट लीग का चयन ट्रायल 24 को

पटना : टर्निंग प्वाइंट की ओर से कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर—15 क्रिकेट का आयोजन फरवरी के दूसरे सप्ताह में होने जा रहा है. इसकी जानकारी टर्निंग प्वाइंट के एमडी सह लीग अध्यक्ष विजय शर्मा ने दी. उन्होंने बताया कि लीग के लिए 12 टीमों का गठन किया जाना है. इसके लिए प्रथम चयन ट्रायल 24 दिसंबर को आयोजित की है. इसमें पटना के स्कूल के छात्र खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं.

संयोजक सुमित शर्मा ने बताया कि चयन ट्रायल सुबह 8 बजे से एसडीवी स्कूल, कुरथौल, पटना में आयोजित किया गया है. खिलाड़ी अपने कीट सहित आधार कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र व दो पासपोर्ट साइज दो फोटो के साथ ट्रायल में हिस्सा ले सकते हैं. ट्रायल संयोजक नवीन कुमार ने बताया की तीन टीमों के लिए आयोजित ट्रायल के संबंध में विशेष जानकारी के लिए 9386760620, सुमित शर्मा 7782868048, नवीन कुमार 7858969611 पर राजा कुमार से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment