Loading Now
×

राष्ट्रीय ग्रैपलिंग कुश्ती में आँचल को स्वर्ण व प्रियंका को कांस्य

पटना : विशाखापत्तनम ( आंध्रप्रदेश ) में खेली जा रही पहली सीनियर राष्ट्रीय बीच ग्रैपलिंग कुश्ती चैंपियनशिप के महिला वर्ग के 50 कि.ग्रा.वजन के नोगि स्पर्धा में बिहार की आँचल कुशवाहा ने दिल्ली की काजल कुमारी को 6-0 अंकों से पराजित कर स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा।

इस बात की जानकारी देते हुए ग्रैपलिंग कुश्ती कमेटी ऑफ बिहार के महासचिव गौरी शंकर ने बताया कि महिला वर्ग के 57 किग्रा.वजन नोगि स्पर्धा में बिहार की प्रियंका कुमारी ने सेमीफाइनल मुकाबले में उत्तराखंड की मीनाक्षी से कड़े संघर्ष के बाद 6-5 से हार गई जिससे प्रियंका को कांस्य पदक प्राप्त हुआ।

सीनियर राष्ट्रीय ग्रैपलिंग कुश्ती चैंपियनशिप में बिहार की आँचल कुशवाहा को स्वर्ण पदक एवं प्रियंका कुमारी को कांस्य पदक जीतने पर ग्रैपलिंग कुश्ती कमेटी ऑफ बिहार के अध्यक्ष किशलय किशोर, महासचिव गौरी शंकर, उपाध्यक्ष रामानुज पहलवान, पटना जिला सचिव सतीश कुमार, पूर्वी चम्पारण अध्यक्ष विनोद कुमार जायसवाल, शिक्षक प्रमोद कुमार,महिला प्रशिक्षक सोनू देवी, राष्ट्रीय तकनीकी पदाधिकारी अभिषेक कुमार, सिद्धार्थ कुमार व टीम प्रबंधक घनश्याम कुमार ने बधाई व शुभकामनाएं दीं है। पदक विजेता दोनों खिलाड़ियों को बिहार आगमन पर भव्य स्वागत व अभिनंदन किया जायेगा।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment