देवघर जिला क्रिकेट लीग में सत्संग ने आरसी क्लब को हराया
देवघर : जिला क्रिकेट एसोसिएशन का सत्र 2023 – 2024 के मैच रवि ठाकुर मेमोरियल सुपर डिवीजन लीग मैच का आज का चौथा मैच सत्संग बनाम आर सी क्लब के बीच खेला गया। आज के मैच में सत्संग ने आर सी क्लब को 8 विकेट से हरा दिया।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आर सी क्लब क्लब ने 15 ओवर एक गेंद में सभी विकेट होकर 90 रन ही बना सकी।आर सी क्लब के तरफ से पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्लर्दश ने 12 बॉल खेल कर तीन चौका और एक छक्का की मदद से 21 रन, गुलशन ने 22 गेंद खेल कर तीन चौकों की मदद से 17 रन बनाएं।सत्संग के तरफ से गेंदबाजी करते हुए कुमार सन्नी ने तीन अंकित कुमार पांडे ने दो विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सत्संग की टीम ने 15 ओवर 3 गेंद में दो विकेट खोकर 91 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।सत्संग के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए राज ने 44 गेंद में 10 चौका की मदद से 55 रन अमित कुमार ने 45 गेंद खेलकर चार चौकों की मदद से 31 रन बनाएं।आर सी क्लब के तरफ से गेंदबाजी करते हुए रूपेश ने दो विकेट लिया।आज के मैच में अंपायर की भूमिका में अभिषेक कुमार और सोनू गुप्ता थे और स्कोर की भूमिका में शैलेश कुमार।



Post Comment