Loading Now
×

सी के नायडू U23: आकाश राज ने बनाया शानदार शतक, बिहार ने पहले दिन बनाए 6 विकेट पर 246 रन।

पटना :  बीसीए स्टेडियम नागपुर में खेले जा रहे हैं सीके नायडू U 23: टूर्नामेंट बिहार बनाम विदर्भ के मैच में बिहार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।  बिहार की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन का खेल समाप्त होने तक  6 विकेट के नुकसान पर 246 बनाए।

बिहार की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए आकाश राज ने शानदार शतक जड़ा। उनके अलावा आयुष ने 12 रन वैभव ने 11 रन एमडी आलम ने 15 रन और गौतम ने 38 रन बनाए, बिहार में पहले दिन के खेल समाप्त होने तक 246 रन अपने 6 विकेट खोकर बनाए बिहार के तरफ से आकाश राज 106 रन और सूरज कश्यप 48 रन बनाकर नाबाद खेल रहे है।विदर्भ के तरफ से गेंदबाजी करते हुए प्रवीण और प्रफुल ने तीन-तीन विकेट चटकाए।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment