Loading Now
×

बांका जिला क्रिकेट लीग में अनिकेत शुभम के अर्धशतक से जगतपुर टीम फाइनल में

बाँका। भेड़ामोड़ मैदान पर खेले जा रहे बाँका जिला क्रिकेट लिग का सेमीफाइनल मैच जगतपुर क्रिकेट क्लब, बाँका,और मंदार मधुसूदन टीम, बौसीं के बीच खेला गया। मंदार मधुसूदन क्रिकेट, टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में सभी विकेट खोकर 182 रन का अच्छा स्कोर खड़ा किया। मंदार टीम की ओर से अमन दर्शन ने मात्र 25 गेंद पर 5 छक्के और 4 चौके की मदद से 53 रन बना डाला।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जगतपुर की टीम 09 विकेट के नुकसान पर 28•4 गेंद पर 185 रन बनाकर मैच जीत कर फाइनल में प्रवेश किया।जहाँ उसका मुकाबला बाँका के ही सोनू एलेवन से होगा।

इसके पूर्व बाँका जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, सचिव उत्तम कुमार राय, मुखिया निजाम दुर्रानी और सुरेश प्रसाद यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल शुभारंभ किए। इस अवसर पर पूर्व सचिव विष्णु चक्रवर्ती, विश्वजीत कुमार सिंह, विश्वबंधु संत, लोहा सिंह, महेन्द्र सिंह, मो• चाँद, अशोक कुमार मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment