Loading Now
×

सीके नायडू ट्रॉफी : मुंबई के दो खिलाड़ियों ने बिहार कर गेंदबाजो को धोया,दोनो ने बनाया शतक

पटना: मुंबई के सचिन तेंदुलकर जिमख़ाना मैदान में खेले जा रहे सी के नायडू U-23 के अंतिम मैच में मुंबई की टीम काफी मजबूत स्थिति में पाहुच गई है। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करती हुई मुंबई की टीम अंगकृश रघुवंशी 117 रन और सुवेद पार्कर 142 रन के बदौलत पहले दिन का खेल समाप्त होने तक पाँच विकेट पर 389 रन बना चुकी है।

मुंबई के दिब्यांश एक रन, हर्षल जाधव 15 रन तथा अथर्व अंकोलेकर 37 रन बनाकर हुए। जबकि सौरभ सिंह 57 रन और वेदान्त मुरकर 8 रन बनाकर क्रीज़ पर नाबाद हैं।  बिहार की ओर से अनुज राज और गगन कुमार ने 2-2 विकेट तथा प्रशांत कुमार सिंह ने एक विकेट लिए।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment