Loading Now
×

नालंदा जिला क्रिकेट लीग में सनराइज क्लब और नालंदा ब्लू क्लब विजयी ।

नालंदा  : आज नालंदा जिला सीनियर लिग के दो मैच खेले गए, पहला मैच बिहारशरीफ़ में और दूसरा मैच एकांगरसराय मैदान में खेला गया। पहला मैच सनराइज क्लब बनाम लक्की क्रिकेट क्लब के बीच बिहारशरीफ़ में और दूसरा मैच डॉ सरस्वती देवी क्लब बनाम नालंदा ब्लू के बीच एकांगरसराय मैदान में खेला गया।

लक्की क्रिकेट क्लब ने पहलें बल्लेबाज़ी करते हुए 10 विकेट खोकर 111 रन बनाये। लक्की क्लब की ओर से निशांत 33, गोलू 25, और वेदांत 10 रन बनाये। सनराइज क्लब की ओर से अमरेश उर्फ़ मुनचुन तथा विशेष ने 3-3 विकेट लिए वहीं राजकुमार तथा अमन ने दो दो विकेट अपने नाम किये।
जवाब में खेलते हुए सनराइज क्रिकेट क्लब ने दो विकेट खोकर लक्ष हासिल कर लिया। सनराइज की ओर से विशेष 67 रन तथा विश्वजीत ने नाबाद 14 रन बनाये। लक्की क्लब की ओर प्रिंस ने एक विकेट लिया।

वहीं एकांगरसराय में खेले गए दूसरे मैच में नालंदा ब्लू ने डॉ सरस्वती देवी क्लब को 6 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते होये डॉ सरस्वती देवी क्लब ने दस विकेट खोकर 164 रन बनाये जिसमे गौरव 52, राजीव 32, विकास 23 और राहुल ने 19 रन बनाये। नालंदा ब्लू की के गेंदबाज फैज़ान ने 3 और सचिन तथा श्याम ने दो दो विकेट अपने नाम किये।

जवाब में खेलते हुए नालंदा ब्लू क्लब ने 4 विकेट खोकर लक्ष हासिल कर लिया जिसमे सचिन नाबाद 63 तथा प्रसंजीत ने 63 रन बनाये। डॉ सरस्वती देवी क्लब की ओर से राहुल, राजीव और विकास ने क्रमशः एक एक विकेट लिए।बिहारशरीफ़ में निर्णायक की भूमिका साफा रिज़वी तथा हैदर अली ने और एकांगरसराय में परवेज़ मुस्तफा और मो सब्बीर ने निभाया वहीँ स्कोरर का काम कुंदन कुमार तथा बिक्रम सोलंकी ने किया।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment