Loading Now
×

भागलपुर जिला क्रिकेट लीग में मयंक के नाबाद अर्धशतक से यूनाइटेड सीसी विजयी

भागलपुर : आज भागलपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग का 31 वा मुकाबला सैनडिस कंपाउंड में युनाइटेड क्रिकेट क्लब बनाम बादशाह क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया। यह मैच 30-30 ओवर का खेला गया।

टॉस जीतकर बादशाह क्रिकेट क्लब के कप्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।पहले बल्लेबाजी करते हुए बादशाह क्रिकेट क्लब ने 27 ओवर में 10 विकेट होकर 100 रन बनाए।बादशाह क्रिकेट क्लब की ओर से सौरभ कुमार ने सर्वाधिक 37 रन बनाए। प्रणव कुमार ने 13 एवं अमरेश कुमार 11 रनों का योगदान दिया।यूनाइटेड क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में मेहताब मेहंदी एवं फरहान ने क्रमशः 3-3 विकेट लिया। भानु ,चंदन एवं प्रणव कुमार ने क्रमशः 1-1 विकेट लिया।

जबाब में बल्लेबाजी करते हुए यूनाइटेड क्रिकेट क्लब ने 9 ओवर में बिना किसी नुकसान के 101 रन बना लिए।यूनाइटेड क्रिकेट क्लब की ओर से बल्लेबाजी में मयंक ने नाबाद 50 रनों की पारी खेली। आर्यन ने नाबाद 43 रनों की पारी खेली। इस तरह यूनाइटेड क्रिकेट क्लब ने यह मैच 10 विकेट से जीत लिया।

आज के मैच के अंपायर शिवनारायण सिंह और शुभम कुमार थे। स्कोरर अंकित अमृत राज थे।कल का मैच यूथ कॉर्नर क्रिकेट क्लब बनाम रॉयल क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा। या मैच सुबह 9:30 बजे से खेला जाएगा।

Post Comment