Loading Now
×

नालंदा जिला क्रिकेट लीग में परशुराय क्लब के गौतम व ब्रजेश का शानदार शतक

नालंदा : जिला सीनियर लिग के दो मैच खेले गए, पहला मैच बिहारशरीफ़ में और दूसरा मैच एकांगरसराय मैदान में खेला गया। एकांगरसराय में परशुराय क्लब बनाम पैंथर्स क्रिकेट क्लब के बीच में और दूसरा मैच NIOCE क्लब बनाम गेटवे क्लब के बीच बिहारशरीफ़ मैदान में खेला गया।

परशुराय क्रिकेट क्लब ने पहलें बल्लेबाज़ी करते हुए 35 ओवर में 3 विकेट खोकर 353 रन का विशाल स्कोर बनाया। परशुराय क्लब की ओर से दो खिलाडियों ने शतक लगया गौतम ने 17 चौके और 7 छक्के की मदद से 146 रन बनाये , ब्रजेश ने 16 चौके की मदद से नाबाद 102 रन बनाये तथा रणवीर ने 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 69 रन बनाये। पैंथर्स क्लब की ओर से ऋतिक और अविनाश ने एक एक विकेट लिए।

जवाब में खेलते हुए पैंथर्स क्रिकेट क्लब 22.3 ओवर में 10 विकेट खोकर मात्र 129 रन बना पायी। पैंथर्स क्लब की ओर से अकास 24 रन, ऋतिक 20, नवनीत 15 और प्रतिक ने 13 रन बनाये। परशुराय क्लब की ओर से ऋतिक 5 और रितेश ने 3 विकेट अपने नाम किये।

वहीं बिहारशरीफ़ में खेले गए दूसरे मैच में NIOCE ने गेटवे क्लब पर 4 विकेट से जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए गेटवे क्लब ने 10 विकेट खोकर 203 रन बनाये जिसमे मोहित नाबाद 71 रन , मीरनाल 20 और राहुल ने 14 रन बनाये। NIOCE के गेंदबाज प्रशांत ने 3 और विष्णु ने 2 विकेट अपने नाम किये।

जवाब में खेलते हुए NIOCE क्लब ने 4 विकेट शेष रहते लक्ष प्राप्त कर लिया। जिसमे सूरज 70, सुभम 58, विशु और आदर्श ने 21-21 रन बनाये। गेटवे क्लब की ओर से राहुल ने 2 विकेट लिए।बिहारशरीफ़ में निर्णायक की भूमिका साफा रिज़वी तथा हैदर अली ने और एकांगरसराय में परवेज़ मुस्तफा और मो सब्बीर ने निभाया वहीँ स्कोरर का काम देव रंजन गुप्ता तथा दीपक कुमार ने किया।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment