Loading Now
×

यूथ कॉर्नर क्रिकेट क्लब भागलपुर जिला क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल में

भागलपुर : भागलपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग में आज जिला क्रिकेट लीग का पहला क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया।पहला क्वार्टर फाइनल मैच यूथ कॉर्नर क्रिकेट क्लब बनाम भागलपुर क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया।

टॉस जीतकर भागलपुर क्रिकेट अकादमी के कप्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।पहले बल्लेबाजी करते हुए भागलपुर क्रिकेट अकादमी ने 30 ओवर में 7 विकेट खोकर 166 रन बनाए।भागलपुर क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी में आकाश कुमार ने सर्वाधिक 75 रनों की पारी खेली। दीपेश कुमार ने 35 एवं शिवम कुमार ने 14 रनों का योगदान दिया।यूथ कॉर्नर क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में कुणाल पियूष एवं संजय कुमार ने क्रमशः 3-3 विकेट लिया। आदर्श ने तीन विकेट लिया।

जबाब में बल्लेबाजी करने उतरी यूथ कॉर्नर क्रिकेट क्लब की टीम ने 2 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। युथ कॉर्नर के ओर से बल्लेबाजी में दीपक कुमार एवं कुणाल पीयूष ने क्रमशः 71-71 रन बनाए।भागलपुर क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी में विशाल एवं पीयूष ने क्रमशः 1-1 विकेट लिया।

इस तरह यूथ कॉर्नर क्रिकेट क्लब ने यह मैच 8 विकेटों से जीत लिया।इस जीत के साथ यूथ कॉर्नर क्रिकेट क्लब ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।आज के मैच के अंपायर शिवनारायण सिंह और शुभम कुमार थे। स्कोरर अंकित अमृत राज थे।कल भागलपुर जिला क्रिकेट लीग का दूसरा क्वार्टर फाइनल बरहेपुरा क्रिकेट क्लब बनाम हिंदुस्तान क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा। यह मैच सुबह 9:30 बजे से खेला जाएगा।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment