Loading Now
×

बीनू मांकड़ अंडर- 19 टीम के ट्रायल शुरू,70 खिलाड़ियो ने लिया भाग।

Khelbihar.com

पटना : बीसीसीआई के द्वारा आयोजित बीनू मांकड़ U-19  एक दिवशीय टुर्नामेंट के टीम चयन के लिए क्रिकेट एकेडमी ऑफ़ बिहार , मोईनुल हक़ स्टेडियम में ट्रायल प्राम्भ हुआ . पहले दिन के ट्रायल के समाप्ति के बाद जूनियर चयन समिति के चेयरमैन अनंत प्रकाश ने बताया की पहले दिन के ट्रायल में कुल 70 खिलाडियों ने भाग लिया ,

शेष बचे हुए खिलाडियों का ट्रायल कल होगा . श्री प्रकाश ने बताया की शनिवार को जिन खिलाडियों के ट्रायल में शामिल किया गया है , रविवार को उनका फिजिकल फिटनेश कराया जायेगा. जबकि शेष खिलाडियों को ट्रायल प्रक्रिया में शामिल किया जायेगा.

ट्रायल में चयन समिति के चेयरमैन अनंत प्रकाश के अलावा चयन समिति के सदस्य सूरज नारायण लाल, राजीव रंजन , ट्रेनर विशाल सिंह , फिजियो रवि गोस्वामी , बीसीए कार्यालय से ए के चन्दन और समन्वयक रंजीत बादल साह उपस्थित रहे.

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment