Loading Now
×

प्रर्दशनी मैच:-अनुआनंद स्कूल ऑफ क्रिकेट एकेडमी रेड ने ब्लू को 3 विकेट से हराया।

Khelbihar.com

Patna. राजधानी के सीआईएसएफ ग्राउंड में अनुआनंद स्कूल ऑफ क्रिकेट एकेडमी के जूनियर्स के बीच 45-45 ओवर का फ्रेंडली मैच दो टीम रेड और ब्लू के बीच खेला गया जिसमे रेड टीम ने ब्लू को 3 विकेट से हराया।।

टॉस जीतकर पहले खेलते हुए जूनियर्स ब्लू ने निर्धारित 45 ओवर में सभी विकेट खोकर 253 रनों का लक्ष्य दिया, ब्लू की ओर से दिव्यांश ने ओपेनिंग करते हुए शानदार 56 रन बनाया ,नूर 33 रन बनाकर दूसरे सफल स्कोरर रहे इसके अलावा सक्षम 22, प्रथम 18, कृष 16 और सौरभ 12 रनों का योगदान दिया । जूनियर्स रेड के सबसे सफल बॉलर स्पिनर हर्षित ने 10 ओवर में 40 रन देकर 3 विकेट चटकाये


254 रनों के जवाबी पारी खेलते हुए जूनियर्स रेड ने 7 विकेट खोकर 254 रन बनाकर 5 ओवर पहले हीं मैच जीत लिया ,धोनी और हर्षित ने 22 और 18 रन बनाकर ठोस शुरुआत की उसके बाद कप्तानी पारी खेलते हुए गीतांजलि ने 45 रन बनाई ।इसके अलावा आलोक 33, ऋषभ राज 19, प्रिंस 15 और अमन 16 रन के बदौलत 254 रन बनाकर 3 विकेट से मैच जीत लिया। दोनों टीम की ओर से अतिरिक्त रन का योगदान भी रहा ।

दिव्यांश को फिफ्टी, गीतांजलि को कप्तानी पारी और शिवम को बेस्ट फिल्डर के लिये सम्मानित किया गया और ऋषभ राज को इमर्जिंग प्लेयर्स के लिये बधाई दिया गया ।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment