मगध ज़ोन रणधीर वर्मा क्रिकेट : गया के अभिषेक रहाणे और प्रणवीर रॉय का शतक।
नालंदा : आज दिनांक 03 अप्रैल 2024 को मगध जोन रणधीर वर्मा अंडर 19 क्रिकेट लिग 2023-24 का छठा मैच गया बनाम नवादा के बीच खेला गया।नालंदा जिले के एकंगरडीह में खेले जारहे रणधीर वर्मा अंडर 19 मैच के मैच में गया ने नवादा को 99 रनो से हरा दिया।
टॉस जीतकर गया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 295 रन का स्कोर खड़ा किया। गया की ओर से अभिषेक रेहाने 105 रन , प्रवीण रॉय 107 रन, सचिन 26 रन बनाये। जहानाबाद की ओर से अनुराग ने 3 और ह्रितिक ने 2 ने विकेट अपने नाम किये।
जवाब में नवादा की पूरी टीम 40.2 ओवर में 196 रन ही बना पायी। गया ने ये मैच 99 रन से जीत लिया। नवादा की ओर से योगेश पाटिल 64 रन, आदित्य 44 रन और आदर्श ने 19 रन का योगदान दिया।गया की ओर से राहुल ने 5 विकेट तथा मयंक और प्रिंस ने 2-2 विकेट अपने नाम किया।
मैच में अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार, जावेद इक़बाल, कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार, क्लब प्रतिनिधि गोपाल सिंह, मीडिया कमिटी चेरमैन शांतोष पांडेय, अम्पायर परवेज़ मुस्तफा, दीपक कुमार, बिक्रम सोलंकी, विजय प्रकाश पिन्नु, महिला कॉलेज के प्रोफ़ेसर संजय कुमार, क्षितिज प्रियदर्शी इत्यादि मौजूद रहे।



Post Comment