पटना जिला जूनियर डिवीज़न लीग में वलेज क्रिकेट क्लब व एवरग्रीन क्रिकेट क्लब जीता
पटना : जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित जूनियर डिविजन क्रिकेट लीग मैच में वलेज क्रिकेट क्लब ने वाईबीसीसी क्रिकेट क्लब को 5 विकेट से एवं एवरग्रीन क्रिकेट क्लब ने कुमार क्रिकेट क्लब को 81 रनों से पराजित किया।
पहले मुकाबले में वाईबीसीसी ने 148 रन 8 विकेट पर बनाए जिसमे मोहम्मद राज अंसारी 35 रन एवं निखिल सिंह 30 रन का योगदान किया। जबाब में उतरी वलेज क्रिकेट क्लब की टीम 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। जिसमे अर्पित कमल ने 61 गेंद में 10 चौका के सहयोग से 68 रन बनाया।
दूसरे मुकाबले में एवरग्रीन क्रिकेट क्लब की टीम पहले बैटिंग करते हुई 8 विकेट पर 213 रन का स्कोर बनाया जिसमे आदित्य राज 30 गेंद पर 52 रन (3 चौका एवं तीन चक्का),तन्मय श्रीवास्तव 38 रन बनाए। जबाब में उतरी कुमार क्रिकेट क्लब की टीम 132 रन 8 विकेट के नुकसान पर बना सकी।साहिल कुमार यादव 7 चौकों के सहयोग से 38 रन बनाए।
इससे पहले लीग मैच के प्रथम दिन खेले गए मैच में करविगहिया क्रिकेट क्लब ने लाल बहादुर शास्त्री क्रिकेट क्लब को 8 विकेट से एवं एन एम सी सी ने ब्लू स्टार क्रिकेट क्लब को 64 रनों से हराया।
Share News:



Post Comment