ग्रीष्मकालीन बॉल बैडमिंटन प्रशिक्षण शिविर संपन्न,दिल और दिमाग ठीक रखने के लिए खेलकूद जरूरी – डॉ.मनीष मंडल।
पटना : किलकारी बिहार बाल भवन,पटना के तत्वावधान में किलकारी बॉल बैडमिंटन कोर्ट पर आयोजित 10 दिवसीय निःशुल्क ग्रीष्मकालीन बॉल बैडमिंटन प्रशिक्षण शिविर ( बालक व बालिका ) आज संपन्न हुआ।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि उपनिदेशक-सह-अधीक्षक आइजीआइएमएस, पटना डॉ.मनीष मंडल ने खिलाड़ियों व खेलप्रेमियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल शक्ति प्रदान करने के साथ-साथ मनुष्य को एकाग्रचित्त रखता है। दिल और दिमाग ठीक रखने के लिए भी खेलकूद जरूरी है। जबकि मोबाइल के युग मे मोबाइल से बचने का भी खेल एक साधन है।
उन्होंने यह भी कहा कि बॉल बैडमिंटन खिलाड़ियों को स्वस्थ्य रखने के लिए तत्पर रहेंगे। बॉल बैडमिंटन खेल को विकसित व लोकप्रिय बनाने में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। विशिष्ट अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता मानवाधिकार डॉ.रितु रंजन ने कहा कि मनुष्य के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद महत्वपूर्ण है। विशिष्ट अतिथि किलकारी की निदेशक ज्योति परिहार, बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के निदेशक-सह-प्रोपराइटर जन औषधि केंद्र आइजीआइएमएस, पटना पवन कुमार केजरीवाल, बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार मंडल ने भी खिलाड़ियों को संबोधित किया।
अतिथियों का स्वागत बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर व संयुक्त सचिव मिताली मित्रा ने पुष्पगुच्छ, शॉल, स्मृति चिन्ह प्रदान कर एवं धन्यवाद ज्ञापन किलकारी के प्रशिक्षक राहुल कुमार ने किया। मंच संचालन पटना जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव डॉ.अरुण दयाल ने किया। इस अवसर पर संघ के संयुक्त सचिव राकेश रंजन, अनुज राज,पुष्कर देव,प्रशिक्षक दीपक प्रकाश रंजन, नेहा रानी,विक्की प्रकाश,प्रभात राणा,सोनाली घोष,सूरज कुमार सहित अनेक खेलप्रेमी उपस्थित थे।
इस अवसर पर प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने वाले अन्तरराष्ट्रीय प्रशिक्षक पी.रमेश ( तमिलनाडु ),सहायक प्रशिक्षक मो.सलमान ( तमिलनाडु ) को शॉल,प्रतीक चिन्ह व पुष्पगुच्छ से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर खेले गये बालक वर्ग के मैच में किलकारी सीनियर ने जूनियर को 35-29,35-32 से एवं बालिका वर्ग के मैच में किलकारी रेड ने किलकारी ब्लू को 35-31,35-28 से पराजित कर विजेता बना। बालक वर्ग में शशिकांत, सौरभ, प्रशांत, गौरव ,गोलू,अनिकेत ने एवं बालिका वर्ग में मुस्कान, ख़ुशी, सोनल,हर्षिता, प्रीती, दिव्या ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।



Post Comment