Loading Now
×

रवि राज BCA अध्यक्ष राकेश तिवारी के दबाव में मोतिहारी के खिलाड़ियों को गुमराह कर रहे हैं : गौतम

मोतिहारी: ईस्ट चम्पारण जिला क्रिकेट संघ में या यू कहें मोतिहारी के क्रिकेट में अब विवाद और गहराता जा रहा हैं. आरोप -प्रतिरोप लगने लगे हैं। कुछ दिन पहले ज्ञानेश्वर गौतम ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया था जिसमे एक साजिश के तहत मोतिहारी के क्रिकेट में विवाद उत्पन्न करने का आरोप अध्यक्ष राकेश तिवारी पर लगाया था।

आज आज ईस्ट चम्पारण जिला क्रिकेट संघ के सचिव रवि राज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस ने किया जिसमे ज्ञानेश्वर गौतम को लेकर कई आरोप लगाते हुई खुलासे किया। जिसके बाद फिर इसके जबाब में ज्ञानेश्वर गौतम ने प्रेस विग्यप्ति जारी करते हुई कहा हैं कि” आज स्वघोषित सचिव रवि राज के द्वारा एक प्रेस कांफ्रेंस किया गया जिसमे उन्होंने आरोप लगाया की मैं पैरलल कमिटी चला रहा हूं।

श्री गौतम ने आगे कहा ” तो महोदय कृपया ये तो बताए की आप सचिव कब बन गए,कौन आपका चुनाव अधिकारी था,कौन जिला का क्लब वोटर था,कब और कहां चुनाव संपन्न हुआ ,क्या अखबार में कोई खबर छपी थी,क्या चुनाव अधिकारी ने आपको प्रमाण पत्र भी दिया ,ये कन्हैया कुमार और आकर्षण आदित्य कौन है,किस क्लब के पधाधिकारी है?तथा कई अन्य।

रवि राज अध्यक्ष बीसीए राकेश तिवारी के दबाव में मोतिहारी के खिलाड़ियों को गुमराह कर रहे है।रवि राज अपने को सचिव बता कर गलत कर रहे है क्योंकि वो सचिव है ही नही।भ्रष्टाचार की जो लड़ाई मैं अध्यक्ष राकेश तिवारी के विरुद्ध लड़ रहा हूं ये उसी की परिणति है।

मैं खुलेआम चैलेंज करता हूं यदि दम है तो मोतिहारी के सभी पत्रकारों के सामने रवि राज या उनके आका राकेश तिवारी मेरे सामने ,मेरे साथ बैठ कर पत्रकार सम्मेलन करे और मेरे प्रश्नों का जबाब दे ,मैं सारा विरोध छोड़ कर क्रिकेट से विदा ले लूंगा लेकिन यदि अध्यक्ष ये सोच रहे है की इन गिदरभभकियो से डर कर मैं चुप हो जाऊंगा तो आपका मतिभ्रम है। रवि राज एक मोहरा मात्र है जिसके साथ अध्यक्ष खेल रहा है।

Post Comment