Loading Now
×

मगध जोन :श्यामल सिन्हा अंडर-16 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट में अमन ने झटके 6 विकेट, गया जीती

नालंदा :मगध जोन श्यामल सिन्हा अंडर 16 इंटर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट का आगाज आज से नालंदा में हुआ। आज का उद्धघाटन मुकाबला नालंदा और गया के बीच खेला गया।

आज खेले गए उद्घाटन मैच में गया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गया की टीम ने 38.5 ओवर में 227 रन बनाये। गया की ओर से आदर्श ने अर्धशतक 73 रन, पवन 26, प्रीतम 23, बिट्टू आर्यशश्वी ने 18-18 रन बनाये। नालंदा की ओर से गेंदबाज विनीत ने 4 विकेट, सुन्नी और अंकित 2-2 विकेट, तेजप्रताप ने एक विकेट अपने नाम किया।

जवाब में खेलने उतरी नालंदा की पूरी टीम 36.3 ओवर में 190 रन बनाकर पावलियन लौट गयी। नालंदा की ओर से लक्ष्य प्रकाश 46, मोहित 32, नीरज 32, अयान अरमान 26, हिमांशु 23 रन का योगदान दिया। गया के गेंदबाज अमन लाल 6 विकेट, प्रीतम 2 और राजा ने एक विकेट।अमन लाल को 6 विकेट के लिए मैन ऑफ़ दी मैच दिया गया।कल दूसरा मैच गया बनाम शेखपुरा खेला जायेगा।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment