पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग : ब्लू स्टार की जीत में चमके अमन और गुड्डू
Share News:
इस मैच में साधनापुर ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। साधनापुरी ने 30 ओवर में नौ विकेट पर 147 रन बनाये। राजवीर ने 33 और रिषभ राज ने 27 रन बनाये। एवरग्रीन के सुजल ने 3 जबकि तेजस्वी ने 2 विकेट चटकाये।
जवाब में एवरग्रीन सीसी की टीम 21.4 ओवर में 105 रन पर ऑल आउट हो गई। दीपक ने 45 रन की पारी खेली। साधनापुरी के अमन चौधरी ने 3 विकेट चटकाये। विजेता टीम के अमन चौधरी को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
संक्षिप्त स्कोर
साधनापुरी : 30 ओवर में नौ विकेट पर 147 रन, शिवम राज 14, रिषभ राज 27, राज वीर 33, सन्नी 26, प्रेम कपूर 10,रवि पांडेय 10, अतिरिक्त 16, ए खान 1/16, मुकेश 2/33, सुजल राज 3/36, तेजस्वी 2/2
एवरग्रीन सीसी : 21.4 ओवर में 105 रन पर ऑल आउट उत्तम भारद्वाज 25, दीपक 45, अतिरिक्त 18,साहिल 1/13, अमन चौधरी 3/10, शिवम राज 2/25, सन्नी 1/24, मयंक 2/13
खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681
Post Comment